नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर चल रहे नव मतदाता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार मेरठ शहर विधानसभा के भाग संख्या 125, 126, 127, 273, 274 और 275 पर सपा नेताओं ने बूथों का निरीक्षण किया।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हाजी अन्नान सैफी और सपा पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी ने नानक चंद मांटेसरी पब्लिक स्कूल शंभू दास गेट नौचंदी और सीनियर बेसिक प्राइमरी कन्या पाठशाला खैर नगर में बूथ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान का जायजा लिया।
इस दौरान सभी बूथों पर 80 से अधिक नए मतदाता आवेदन जमा कराए गए। नाम और स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म नंबर 8 भी भरे गए। बीएलओ नवीन कुमार, आदित्य सक्सेना, गोपाल सहित अन्य बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसीलदार और बीडीओ रैंक के अधिकारियों ने भी दौरा किया।
इस अवसर पर मौहम्मद आकिल अंसारी, फैसल कुरैशी, नेता रिजवान, बिलाल कुरैशी, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहिद पहलवान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment