तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। दशहरा पर्व से पहले शहर में रावण के पुतलों की बिक्री शुरू हो गई है। मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जिसे लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीलाओं का मंचन जारी है। रामलीला के समापन के बाद रावण वध के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया जाएगा।
दशहरे को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जीमखाना मैदान, सूरजकुंड पार्क समेत दर्जनों स्थानों पर रावण के पुतले पहुंचने शुरू हो गए हैं। बाजारों और प्रमुख स्थानों पर पुतलों की बिक्री से दशहरे की रौनक दिखाई देने लगी है। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह का माहौल है। दशहरे पर जगह-जगह रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment