नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। SCRIET, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘Robo Ascend’ पीयर-टू-पीयर लर्निंग कार्यशाला का दूसरा दिन उत्साह और तकनीकी जिज्ञासा के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिन अतिथि वक्ता इंजीनियर अर्पित जून के प्रेरणादायक व्याख्यान ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दूसरे दिन विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया गया। छात्र वक्ता रविंद्र नाथ मिश्रा द्वारा दिया गया सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक, रोचक एवं नवाचारपूर्ण रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विषय की बुनियादी समझ विकसित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नीरज सिंघल जी के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. शिवम गोयल, ई. प्रवीण कुमार, श्री पीयूष बत्रा एवं छात्र आयोजन टीम में अनन्या, ऋतिक कुमार अग्रहरी, शिखर तिवारी, सत्यम कुमार और प्रखर गंगवार शामिल रहे।
दिन का समापन एक सार्थक एवं ज्ञानवर्धक सत्र के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों में रोबोटिक्स सीखने, प्रयोग करने और अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने के प्रति उत्साह बढ़ाया।
No comments:
Post a Comment