रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना प्रभारी केदार सिंह ने थाना पुलिस ने शाहनूर पुत्र अबरार व वासिल पुत्र जमशेद को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो लावा की पेड़ मोबाइल,चार जोड़ी बिछुवे, एक चांदी का मंगलसूत्र, एक एलजी की एल ई डी टीवी व , 5200 रूपए नकद बरामद किए हैं जहा एक आरोपी से 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया हे।
थाना प्रभारी केदार सिंह ने इस घटना में बताया कि गांव गोविंदपुरी निवासी राजपाल ने 4 अक्टूबर को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था वहीं दो अन्य भी चोरी के मुकदमे दर्ज हुए थे। थाना प्रभारी केदार सिंह ने जानकारी देते हुए कहां कि आरोपी शाहनूर पर परीक्षितगढ़ सहित अन्य थानों में तीस मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी केदार सिंह के नेतृत्व में एस आई अमित कुमार, हर्षित कुमार,वासू मिश्रा,हैंड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, राहुल चौहान, दीपक कुमार, नवीन कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार का भी सहयोग रहा।
पुलिस द्वारा की गई घटना का खुलासा करने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रभारी केदार सिंह को बधाई देते हुए क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करने पर थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है
No comments:
Post a Comment