Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 


आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता-जिलाधिकारी


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 159 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अन्तर्गत “पिंक-समाधान-दिवस” का आयोजन किया गया तथा मिशन शक्ति में सहयोग करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया


तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को नियमित रूप से जनसुनवाई करने के निर्देश दिये। 


सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 159 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 


इस अवसर पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, एसडीएम सदर राहुल द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आमजन, पुलिसकर्मी, तहसील कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here