नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने लोगों से जन्मदिन और विवाह जैसे अवसरों पर पौधे उपहार में देने की अपील की है।
इसी क्रम में क्लब ने वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट स्तुति गिरी गोस्वामी को उनके जन्मदिन पर तुलसी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। स्तुति गिरी गोस्वामी ने कहा कि पौधे जीवन और हरियाली का प्रतीक हैं। उपहार में पौधा देना प्रकृति से जुड़ने का संदेश है। क्लब के निदेशक आयुष गोयल और पीयूष गोयल ने कहा कि छोटे प्रयास बड़ा बदलाव लाते हैं। यदि उपहार में पौधे देने की परंपरा अपनाई जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम होगा।

No comments:
Post a Comment