Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ पर लगा विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए शनिवार को मेरठ के प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।



जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने प्राइमरी स्कूल सलावा-1 और उच्च प्राथमिक विद्यालय दादरी, विकास खंड सरधना सहित कई बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि कैंप में आकर अपने और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि कर लें। यदि नाम शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, बीएलओ और आमजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here