Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा आज जिला कारागार मेरठ और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मेरठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागार व सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध बंदियों व किशोरों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कारागार में बंदियों से उनकी समस्याओं और विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली गई और पात्र बंदियों को नियमानुसार निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा, शिक्षा और आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण कर किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।



सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरुद्ध बंदियों व किशोरों के अधिकारों और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और शासन व विधिक सेवा प्राधिकरण के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here