Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

भारत विकास परिषद महानगर शाखा द्वारा भव्य दीपावली मेले का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक पीएल शर्मा स्मारक (निकट मूलचंद हॉस्पिटल) में भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स के साथ हेल्थ चेक-अप कैंप, किड्स जोन सहित अनेक गतिविधियां रहेंगी।

इस संबंध में शाखा ने मंगलवार (13 अक्टूबर 2026) को दोपहर 11 बजे आईएमए हाल (निकट बच्चा पार्क) में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। शाखा अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन ने मेले की विस्तृत जानकारी दी। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक रस्तोगी (मेरठ महानगर भाजपा अध्यक्ष) और लक्ष्मीकांत वाजपेयी (राज्यसभा सांसद) उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, प्रांतीय व जिला इकाई के सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में मेरठ की सभी 18 शाखाओं के सदस्य भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में सचिव डॉ. संदीप जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, मेले की संयोजिका एडवोकेट छवि जैन, तरुण तनेजा, इंजीनियर संजय जैन, सुरेश चंद और महिला संयोजिका नीलिमा सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here