नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प, वाणिज्य कर, खनन, परिवहन, मंडी, नगर पालिका सहित सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। जनपद में अवैध खनन की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सरधना व मवाना क्षेत्र में तत्काल चेकिंग कर खनन माफिया व लिप्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बाट-माप विभाग को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, गन्ना कांटों व डेयरी प्लांटों पर नियमित चेकिंग, परिवहन विभाग को डग्गामार वाहनों व अवैध टैक्सी स्टैंड पर अभियान चलाने तथा आबकारी विभाग को अवैध शराब बिक्री रोकने के निर्देश दिए। त्योहारों के मद्देनजर रामलीला ग्राउंड, शोभायात्रा मार्गों व मेला स्थलों पर बिजली, सफाई, स्ट्रीट लाइट व सड़क मरम्मत की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर, एडीएम वित्त कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित सहित सभी एसडीएम व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment