-वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल तेवतिया को महामंत्री, शाहीन परवीन बनीं कोषाध्यक्ष
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक
में सर्वसम्मति से मेरठ जनपद की नई जिला कमेटी का गठन किया गया।
बेगमपुल स्थित गंगा प्लाजा में आयोजित हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं
साहित्यकार लियाकत मंसूरी को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल तेवतिया को
महामंत्री और वरिष्ठ पत्रकार शाहीन परवीन को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने की,
जबकि संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी ने किया।
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ेगा संगठन
राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के पत्रकार विषम
परिस्थितियों में पत्रकारिता कर रहे हैं। आज पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं,
उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी अनदेखी हो
रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों को एक मंच पर लाकर
उनके मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार
को पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन और मान्यता की ठोस व्यवस्था करनी
चाहिए, क्योंकि पत्रकार ही सरकार और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें
दी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मेरठ जनपद के सभी तहसील और ब्लॉक
स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। किसी भी पत्रकार के उत्पीड़न, शोषण या
अधिकार हनन पर संगठन चुप नहीं बैठेगा। हर पत्रकार के सुख-दुख में संगठन कंधे से
कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
बैठक में ये पत्रकार रहें मौजूद
महामंत्री श्रीपाल तेवतिया ने कहा कि संगठन पत्रकारों को कलम की ताकत का एहसास
कराएगा और पीत पत्रकारिता से दूर निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर
राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, संजय गौतम, उस्मान अली, टीसी गौतम, मोहन देव, प्रेम
शंकर, राम किशन, विवेक त्यागी, मुन्तियाज अली, एमएस उपाध्याय, मुकुल कुमार,
अमीरुद्दीन उर्फ मीरु सहित जनपद के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

.jpg)
No comments:
Post a Comment