Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

रुद्रा, कुसुम और ट्रांसलम ने जीते मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें रुद्र इंटरनेशनल, कुसुम पब्लिक स्कूल और ट्रांसलम एकेडमी की टीम ने अपने अपने मैच जीते। मैच से पूर्व कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरूआत की।


पहला मैच कुसुम पब्लिक स्कूल और रुद्रा इंटरनेशनल के बीच हुआ। इसमें कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। इसमें अरहान ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्यांश ने 4, साद ने दो, दिव्यांश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्र इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने 15वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर 8 विकेट से मैच जीता। इसमें रनदीप ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्या व प्रीत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रनदीप को मिला।


दूसरे मैच में जीटीबी दिल्ली रोड की टीम ने पहले बल्लेबाजे करते हुए मात्र 25 रन बनाए। इसमें किरत ने 8 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने 5, वीर ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रांसलम एकेडमी ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को प्राप्त किया। इसमें कार्तिक ने 15 रन बनाए। देव मैन ऑफ द मैच रहे।


तीसरे मैच में कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। इसमें अंश ने 30, अरहान ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषभ एकेडमी की टीम 97 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कबीर ने सबसे अधिक 18 रन बनाए। गेंदबाजी में कृणाल ने 4, अविराज ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कृणाल रहे। 


मैच से पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रभा राव भी रहीं। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here