नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय डाक विभाग मेरठ सिटी द्वारा जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अखिल भारतीय कौमी एकता सद्भावना समिति के सहयोग से फिरोज नगर स्थित अकबरी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में विशेष आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में नए आधार कार्ड बनाने, अपडेट और करेक्शन की सुविधा दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया। कैंप का उद्घाटन राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अकबरी मैमोरियल के प्रबंधक शीराज रहमान ने नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी और मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर को शील्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कौमी एकता समिति के सचिव अमित कुमार अग्रवाल, कारी सलमान
कासमी, इरशाद अहमद, मौलाना शाहनवाज, मुफ्ती अफीफुल्लाह को भी सम्मानित किया गया। कैंप
को सफल बनाने में सीमा जमीर, प्रधानाचार्या तबस्सुम, अमरीन सैफी, असमा, अब्दुल आहद
रहमान और अजर अली का सहयोग रहा। यह विशेष कैंप तीन दिन तक चलेगा।

No comments:
Post a Comment