Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

मंडल की टीम में जगह बनाने को क्रिकेटरों ने दिखाया दम -



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रदेश स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्तूबर तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रीय खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 140 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभा दिखा। क्रिकेटरों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन अपना दावा पेश किया। मेरठ समेत छह जिलों से क्रिकेटर ट्रायल देने पहुंचे।


क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल हुए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल की प्रक्रिया को पूरा कराया। उसके बाद शुक्रवार को मंडलीय स्तरीय ट्रायल कराए। इस दौरान गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर समेत आस पास के जिलों से बच्चे ट्रायल देने पहुंचे। किसी ने गेंदबाजी में तो किसी ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। कीपरिंग के लिए भी 30 से अधिक बच्चों ने ट्रायल दिया। कुल 140 के आसपास बच्चे ट्रायल देने पहुंचे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। मंडलीय टीम की घोषणा आज शाम तक की जाएगी। इस दौरान गाजियाबाद से आए क्रिकेट कोच व आस पास मेरठ में स्थित एकेडमियों से भी कोच बच्चों के साथ ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here