नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना परतापुर के मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवादों का काउंसलिंग के जरिए निस्तारण किया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चल रहे अभियान के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पति-पत्नी के बीच संवाद व समझाइश से आपसी मतभेद दूर कराए गए। सुलह के बाद कई दंपति पुनः सुखपूर्वक साथ रहने लगे हैं। शुक्रवार को थाना परतापुर पर ऐसे दंपतियों को बुलाकर सम्मानित किया गया और भविष्य में आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:
Post a Comment