नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। रामबाग दशहरा उत्सव समिति रामबाग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 111 फीट ऊंचे विशाल रावण दहन कार्यक्रम 20/10/2026 मंगलवार को 8.30 बजे हिंदी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 15 के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है!
रामबाग दशहरा उत्सव समिति रामबाग का रावण दहन इंदौर शहर के मुख्य आयोजनो में एक है! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक श्री गोलू शुक्ला जी रहेंगे।
विशेष अतिथि के रुप में आर एस एस के प्रांत प्रचारक श्री राज मोहन जी एवं डा.आयुशी देशमुख जी , विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
रावण दहन के पहले भैरव भवानी गरबा मण्डल तिलक पथ से राम-लक्ष्मण, हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी! रावण दहन के पूर्व भव्य रंगारंग आतिशबाजी की जायेगी! दशहरा उत्सव समिति रामबाग द्वारा रावण पंचमी तिथि पर ही खड़ा कर दिया है! रावण का निर्माण इको फ्रेंडली मटेरियल से तैयार किया गया है! रावण दहन कार्यक्रम का इस वर्ष यह 34 वा वर्ष है! रावण का निर्माण कार्य विगत एक महीने से स्थानीय कलाकार सचिन बड़े ओर उनकी टीम के द्वारा किया गया है!
यह जानकारी दशहरा उत्सव समिति के सचिन गौड़, वीरेंद्र यादव और गौरव सुखटनकर ने दी।


No comments:
Post a Comment