Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण की घोषणा, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के तहत 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।




इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। डीएम ने बताया कि 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का समायोजन एवं पुनर्गठन किया जाएगा, जिसका कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूरा होगा।




कार्यक्रम इस प्रकार है -


  • मतदेय स्थलों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन - 02 नवंबर 2026 तक

  • एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन - 12 नवंबर 2026

  • दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि - 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026

  • दावों और आपत्तियों का निस्तारण - 28 दिसंबर 2026 तक

  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन - 04 जनवरी 2027




डीएम ने सभी दलों से अपील की कि प्रत्येक बूथ पर नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, एसीएम सदर गुल्ला दुबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी, अपना दल, भाकपा और माकपा के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे।





अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम कटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरकर संबंधित ईआरओ कार्यालय, बीएलओ या ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in और Voter Help Line App के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here