राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। शहर रामलीला के तत्वाधान में गठित भव्य भरत मिलाप समिति 2026 ने दिल्ली रोड स्थित रॉयल ब्लेस होटल में पत्रकार वार्ता की।
मुख्य संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि विगत 5 वर्षों की भांति इस वर्ष भी 22 अक्टूबर गुरुवार को भगवान राम और भरत के मिलन का मंचन होगा। इसके बाद वनवासी राम से राजाराम बनने की लीला और राजाराम द्वारा अयोध्या भ्रमण का मंचन किया जाएगा। पंजाया स्थित शिव मंदिर से भगवान राम और अनाज मंडी स्थित मंदिर से भरत-शत्रुघ्न चलेंगे। शारदा रोड स्थित शिव पैलेस के बाहर राम-भरत का मार्मिक मिलन होगा। इसके बाद समस्त ब्रह्मपुरी क्षेत्र को अयोध्या नगरी में तब्दील कर दिया जाएगा। यात्रा शारदा रोड, दिल्ली गेट चौराहा, ब्रह्मपुरी मोड़, ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग, इंदिरा नगर, शिव शक्ति नगर, माधवपुरम, प्रेम विहार होते हुए हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी।
अध्यक्ष विनीत गोयल ने बताया कि इस बार भरत मिलाप पहले से अधिक भव्य और दिव्य होगा, 13 डोले, नामी बैंड, नफीरी-शहनाई के साथ शोभायात्रा निकलेगी। वार्ता को अतुल दीक्षित, अमन सिंगल और डॉ. टीसी शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शहर रामलीला कमेटी के मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राकेश गर्ग, आलोक गुप्ता, राकेश शर्मा, योगेंद्र अग्रवाल व रोहतास प्रजापति का स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment