Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में 'रंगीलो गरबा' की धूम: छात्राओं के नृत्यों और 'महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम्' की प्रस्तुति ने मोहा मन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल (The Gurukulam International School) के प्रांगण में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर भव्य 'रंगीलो गरबा' समारोह का अत्यंत उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को भारतीय संस्कृति, कला और शक्ति की उपासना के महत्व से अवगत कराना था।


समारोह का शानदार आगाज छात्राओं द्वारा प्रस्तुत 'स्वागत नृत्य' (Welcome Dance) के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। इसके बाद परिसर पारंपरिक ढोल की थाप और डांडिया स्टिक्स की खनक से गूंज उठा। छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप्स ने एक से बढ़कर एक रंगारंग गरबा प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण और चरम बिंदु इसका 'समापन नृत्य' (End Dance) रहा। छात्राओं ने 'महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम्' (अयि गिरिनन्दिनि) के शक्तिशाली और भक्तिमय गीतों पर एक दिव्य एवं ओजस्वी नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।



समारोह के अंत में उत्कृष्ट नृत्य कौशल और पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन स० कवल जीत सिंह ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और अल्पाहार वितरण के साथ इस यादगार कार्यक्रम का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here