नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा द्वारा आज भाजपा मप्र प्रभारी महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, आकाश विजयवर्गीय, की उपस्थिति में कॉंग्रेस द्वारा एआईसीसी राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान करने के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन एवं गांधी हॉल से लेकर गांधी प्रतिमा तक केंडल मार्च निकाला गया।
मप्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा लाखों सपूतों ने वंदे मातरम गाते गाते भारत माता की आजादी के लिए कुर्बानी दी। उस आजादी के मंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 150 पूरे होने पर पूरे भारत में पूरा वंदे मातरम गाने का प्रावधान किया है। वंदे मातरम भारत की आज़ादी का मूलमंत्र है, अब वंदे मातरम भारत में ही नहीं दुनिया भर में वंदे मातरम गाया जा रहा है, स्लोवाकिया में वंदे मातरम गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगवानी एवं स्वागत किया। पूरा विश्व वंदे मातरम गा रहा है, पूरा भारत वंदे मातरम गा रहा है, लेकिन कुछ देश विरोधी ताकतें ऐसी है, जिसे वंदे मातरम गाना पसंद नहीं है, भारत माता की वंदना पसंद नहीं है। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा था, वंदे मातरम गा रहा था, भारत माता की वंदना कर रहा था, तब देश की एक पार्टी के लोग वंदे मातरम गीत का अपमान करने का काम कर रहे थे। पूरा भारत आक्रोशित हैं, और आज देश भर में युवा इसके विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं, अगर भारत में रहकर वंदे मातरम नहीं गाओगे, यहां तो वंदे मातरम ही गया जाएगा।
विधायक उषा ठाकुर ने कहा इस वंदे मातरम के लिए क्रांति वीरों ने अपना तन मन, धन और सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कॉंग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता के चलते वंदे मातरम का गान भी पूरा नहीं गाया जाता था। ऐसी देशद्रोही मानसिकता को सबक सिखाना होगा।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने कहा वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा का स्वर है। कांग्रेस ने ना सिर्फ भारत की आत्मा का विरोध कर रही है बल्कि 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का अपमान कर रही है।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा वंदे मातरम देश की जनचेतना का राग है, हर हिन्दुस्तानी की रग रग में बसा गान है। कॉंग्रेस के नेताओं ने वंदे मातरम का अपमान कर देश के राष्ट्र चेतना के मंत्र का अपमान किया है।
केंडल मार्च में महिलाओं ने हाथों में वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भारत की आत्मा का गान वंदे मातरम, वंदे मातरम गाते हुए क्रांति वीरों ने दी जान-सोनिया गांधी- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे शहीदों का अपमान, हर हिन्दुस्तानी वंदे मातरम गायेगा- कॉंग्रेस को सबक सिखाएगा जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थी। विरोध स्वरुप कार्यकर्ता हाथों में काली पट्टी बांधकर एवं तिरंगा लेकर चल रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, सचिन बघेल, धीरज खण्डेलवाल, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पिपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, सौगात मिश्रा, निखिल सोनी, भूपेंद्र चौहान, सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment