Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता तथा प्राप्त फीडबैक की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी विभागीय एवं नोडल अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से स्वयं समीक्षा करें तथा प्रत्येक शिकायत का संतोषपरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता से वार्ता करने के साथ ही आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर जांच एवं तथ्यों का सत्यापन कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की लापरवाही अथवा शिथिलता के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, पीडी डीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here