Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

तीज महोत्सव : पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाएं, विभिन्न कार्यक्रम हुए संपन्न

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। हरियाली तीज के उपलक्ष्य कुमावत सखी महिला मंडल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। मंडल की श्रीमती ऊषा कुमावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कुमावत सखी महिला मंडल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धार रोड स्थित होटल ग्रैंड माचल में दिनांक 16 अगस्त 2026 दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। पारंपरिक वेशभूषा में मंडल की महिलाएं शामिल होगी।

आयोजन में मिस एंड मिसेज तीज, मेहंदी सजाओं,पारंपरिक  वेशभूषा में रैंप वॉक, एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान कई मनोरंजक खेल और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। आयोजन में  प्रमुख रूप से मंडल की ऊषा कुमावत, उमा कुमावत, आशा, किट्टू, बरखा, मेघना,विमला, सुमन, वंदना, सोनी कुमावत, रंजना, सुलोचना, भारती, सरिता, इंदु और शोभा कुमावत के अलावा सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here