नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य काजी शादाब ने कुंवर बासित अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। काजी शादाब ने कहा कि कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा बड़ा दायित्व मिलना पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा और पार्टी की नीतियां अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।

No comments:
Post a Comment