Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

मेरठ के लिए गर्व का पल: कुंवर बासित अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मोर्चा अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। जारी सूची में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कुंवर बासित अली को जिम्मेदारी दी गई है। कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश से आते हैं और इससे पहले वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती दे रहे थे।


केंद्रीय कार्यालय से जारी सूची में -

  1. युवा मोर्चा - डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात)
  2. महिला मोर्चा - रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़)
  3. ओबीसी मोर्चा - अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश)
  4. किसान मोर्चा - बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश)
  5. एससी मोर्चा - शिवेश कुमार राम (बिहार)
  6. एसटी मोर्चा - डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान)
  7. अल्पसंख्यक मोर्चा - कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


कुंवर बासित अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर है। उनके शास्त्रीनगर स्थित आवास पर उनके पिता हाजी हामिद पहलवान को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, परवेज सैफी, यूनुस सैफी, ओवैस सैफी, शादाब अलवी सहित अन्य साथी मौजूद रहे। नासिर सैफी ने कहा कि कुंवर बासित अली के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी और संगठन और अधिक मजबूत होकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति को घर-घर तक पहुंचाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here