नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग, जनहित फाउंडेशन तथा थाना एएचटी मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा गंगानगर एवं कंकरखेड़ा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 10 किशोरों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। संयुक्त टीम में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम, सुनील कुमार एवं मिथिलेश शुक्ला, जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार तथा एएचटी टीम के सदस्य शामिल रहे।
अभियान के दौरान बाल श्रम कराने वाले निम्न प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई -
- सृष्टि सर्विस सेंटर, कंकरखेड़ा
- सुपर ऑटो सेंटर, रजबन बाजार
- वीर ऑटो मोबाइल्स, बेगमपुल
- नितिश कन्फेक्शनरी, बेगमपुल
- राकेश टी स्टॉल, बेगमपुल
- अभिषेक ऑटो सर्विस सेंटर, लालकुर्ती
- शान सर्विस सेंटर, बक्सर
- दक्ष स्टीकर, बक्सर
- राज ऑयल स्पेलर, बक्सर
मुक्त कराए गए किशोरों के पुनर्वास एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment