Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

भव्य जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न

 
नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आस्था से ओत-प्रोत भव्य जलाभिषेक मातृशक्ति कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


यात्रा के आयोजक राजेश चौहान ने बताया यात्रा नगिन नगर से पंचकुइयां राम मंदिर तक निकाली यात्रा मार्ग में अनेक मंचों से पुष्प वर्षा की गई, मातृशक्ति ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए भगवान महादेव का जयघोष किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।


इस पावन यात्रा में लोकप्रिय युवा नेता श्री आकाश विजयवर्गीय जी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दादू महाराज जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी, वरिष्ठ नेता श्री अशोक चौहान (चांदू भैया), नेता वरिष्ठ नेता अमरदीप  मौर्य एवं MIC पार्षद  निरंजन सिंह जी चौहान, वरिष्ठ नेता  नितिन मालू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, मंडल अध्यक्ष  सावन वर्मा,  चंदन सिंह जी बेस,  सतीश बैरागी जी,  गगन यादव,  मुन्ना साहू, विधानसभा प्रभारी  सन्नी  तिवारी,  प्रेमजी विजयवर्गीय, अखिल दामोदरवंशी जूना गुजराती धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित  चौहान  सहित अनेक वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि मातृशक्ति की सहभागिता एवं सभी श्रद्धालुओं के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ने इस धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य बनाया। सभी अतिथियों, मातृशक्ति, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here