गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। देर शाम गायब हुए कस्बा निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिवार के लोग उसे तलाशते घूम रहे थे, इसकी सूचना कस्बावासियों ने पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे। परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार किया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सलातीन निवासी 45 वर्षीय लुकमान पुत्र माबूद अली सोमवार देर शाम घर से बिना बताए गायब था,परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उधर मंगलवार सुबह मवाना रोड पर स्थित गैस गौदाम के सामने एक पेड़ पर शव लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा मृतक के परिजनों को भी अवगत कराया। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुँचे, उधर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन लड़के और दो लड़कियो का पिता है। शव घर पहुंचते ही पत्नी व बच्चों का रोकर बुरा हाल हुआ। कस्बे के लोगो का परिजनों को सांत्वना देने के लिए तांता लगा।

No comments:
Post a Comment