नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी महिला मंडल, इंदौर द्वारा आयोजित "सावन फुहार मेला-2026" का भव्य आयोजन 10 अगस्त को दस्तूर गार्डन में उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे दिन चले इस मेले में समाजजन, परिवारों एवं शहरवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
मेले में आकर्षक शॉपिंग स्टॉल, फूड ज़ोन, महा तंबोला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह एवं प्रति घंटे लकी ड्रॉ मुख्य आकर्षण रहे। पार्थिव शिवलिंग निर्माण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी श्रद्धा, कला एवं सृजनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
आयोजन के दौरान मेला प्रायोजक नरेंद्र जी संजय जी गोरानी,अतिथियों- शारदा जी प्रकाश जी अजमेरा,चंद्रा जी ओम प्रकाश जी तापड़िया, साधना जी आर के सोडाणी, इंदिरा जी ओम जी मुछाल, आशा जी घनश्याम जी झवर ने मंडल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में एकता, संस्कार और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ाने वाला बताया।सभी वरिष्ठ जन मार्गदर्शन के रूप में पूर्व अध्यक्षों व समाज के वरिष्ठ जनों ने कार्यक्रम को सराहा
मंडल की अध्यक्ष पूनम मालपानी, सचिव अर्चना के. माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी एवं संयोजकों सहसंयोजकों समस्त कार्यकारिणी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, स्टॉल संचालकों, स्वयंसेवकों एवं समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रेम और सहभागिता से सावन फुहार मेला-2026 अविस्मरणीय बन गया।

No comments:
Post a Comment