नित्य संदेश ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में मेरठ से कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे के आदेश पर सिविल लाइन स्थित के.पी. कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में मेरठ कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा।
कार्यक्रम में युवाओं, मजलूमों, छात्रों और महिलाओं की आवाज, न्याय की पुकार, पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए के.पी. कॉलेज ग्राउंड में एकत्रित हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के साथ अमित गोयल, इकराम चौधरी, पार्षद राहत अली, मुस्तकीम, पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, सरिता यादव, अफसाना, संदीप कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण रावत, प्रदीप लोधी, ओमप्रकाश सहित कांग्रेस सेवा दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment