नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रावण शिवरात्रि एवं पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर
गढ़ी कैंट के तत्वावधान तथा कैंटबोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल एवं एडवोकेट
गौरव गोयल के संयोजन में आयोजित 39वें कांवड़ सेवा शिविर का शनिवार को श्रद्धा एवं
उत्साह के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।
शिविर का शुभारंभ बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्रीधर त्रिपाठी एवं
पुजारी वरुण देव ठाकुर सहित अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच
विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कराया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने
नारियल फोड़कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उनके साथ जयप्रकाश अग्रवाल (बिल्डर),
अमन अग्रवाल एवं रोहित जाखड़ ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त
किया। पूजन एवं उद्घाटन के उपरांत शिवभक्तों, श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को
प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद में दाल-चावल, कचौड़ी-सब्जी एवं मिष्ठान की
व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर आकाश गोयल, कृष्ण गोपाल शर्मा, विशाल गुप्ता, गौरव मागा, संजू
गुप्ता एवं शोभित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवाभावी कार्यकर्ता
उपस्थित रहे तथा प्रसाद वितरण एवं अन्य सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान
किया। आयोजकों ने बताया कि "सेवा ही धर्म है" की भावना के साथ विगत 38
वर्षों से निरंतर चली आ रही सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 39वें कांवड़
सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।

No comments:
Post a Comment