नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज कंकरखेड़ा मंडल में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं नमन किया।
कंकरखेड़ा स्थित दायमपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं नमन किया गया। इसके पश्चात कंकरखेड़ा मंडल के नंगला ताशी स्थित चौक मोहल्ला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता कर उन्हें नमन करना उनके विचारों, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान के प्रति हमारी श्रद्धा एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, सेवा, न्याय और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, महानगर एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment