नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर कैंट विधानसभा के छावनी मंडल के तोपखाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कलश यात्रा में विधायक अमित अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कलश यात्रा में सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे का संकल्प लिया।
विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी हम सभी को भेदभाव से ऊपर उठकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष को सामाजिक समरसता और एकजुटता की भावना को मजबूत करने के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ‘ऋतुराज’, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment