Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।


बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादों तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना। बैठक में भूतपूर्व सैनिक गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जे, भूतपूर्व सैनिक चरण सिंह के मकान व जान की सुरक्षा, भूतपूर्व सैनिक की पत्नी बिरोज देवी द्वारा नाली की समस्या, भूतपूर्व सैनिक यशपाल सिंह को सेवानिवृत्त सैनिक एवं खेल शिक्षक के रूप में रोजगार दिलाने हेतु सहायता, भूतपूर्व सैनिक शिवेन्द्र सिंह के प्लाट पर अवैध तरीके से लगे 11 हजार के ट्रांसफार्मर को हटवाने व कॉलोनी से 11 हजार पावर लाइन हटवाने तथा कार्यरत सैनिकों के लंबित मामलों पर चर्चा की गई।


इसके अतिरिक्त शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबंधित विषय पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है, इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की आख्या अभी लंबित है। संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here