नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग द्वारा Diabetes India, Oral Health तथा UPRSSDI के सहयोग से "डायबिटीज एवं ओरल हेल्थ" विषय पर CME / Professional Enhancement Series का आयोजन अध्यक्ष डॉ. संध्या गौतम, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. स्नेहलता वर्मा एवं ऑर्गनाइजिंग को-सेक्रेटरी डॉ. श्वेता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमेह एवं मौखिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों के प्रति चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा नवीनतम चिकित्सा जानकारी का आदान-प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, एसआईसी डॉ. धीरज राज एवं सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार की सीएमई नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए, जिससे चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हो तथा समाज में विभिन्न रोगों के प्रति जागरूकता बनी रहे। उन्होंने मधुमेह को एक गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारी बताते हुए समय पर जांच, उचित उपचार एवं जीवनशैली में सुधार के महत्व पर जोर दिया। उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने कहा कि अनियंत्रित रक्त शर्करा से हृदय, गुर्दे, आंखों, नसों तथा मौखिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
एसआईसी डॉ. धीरज राज ने कहा कि मधुमेह के मरीजों में ओरल हेल्थ का विशेष महत्व है। अनियंत्रित मधुमेह में मसूड़ों एवं दांतों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से मधुमेह की रोकथाम, समय पर जांच एवं उससे जुड़ी जटिलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम में आयोजन अध्यक्ष डॉ. संध्या गौतम ने "Should Diabetic Patients Undergo Dental Screening?" विषय पर, प्रो. डॉ. आभा गुप्ता ने "Periodontitis - 6th Complication of Diabetes" पर, प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा ने "Diabetes - Oral Reflections" पर, सह-आचार्य डॉ. स्नेहलता वर्मा ने "Diabetes and Periodontitis - What Are the Pathomechanistic Links?" पर, प्रो. डॉ. अनामिका शर्मा ने "Should Dental Patients Undergo Diabetic Screening?" पर तथा डॉ. आयुषी सिंघल ने "What's New in the Management of Diabetes" विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. ईशा एवं डॉ. अंतरा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. शशांक, डॉ. ईशा, डॉ. दीपक, डॉ. मानवी, डॉ. मयंक, डॉ. तान्या, अंजू अनेजा और ललित का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सीएमई में फाइनल ईयर एमबीबीएस के विद्यार्थियों, इंटर्न्स एवं डायलिसिस टेक्नीशियनों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment