Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

नगरीय क्षेत्र में एमआर अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का होगा टीकाकरण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एमआर अभियान के अंतर्गत कक्षा-1 से कक्षा-5 तक पूर्ण रूप से छूटे हुए 5 वर्ष से 10 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स रूबैला से बचाव हेतु टीकाकरण प्रदान किये जाने के उद्देश्य से एमआर कैम्पेन एवं डीपीटी/टीडी स्कूल आधारित कैंपेन के अंतर्गत छूटे हुए लक्षित डीपीटी बच्चों की संख्या 15744 एवं लक्षित टीडी बच्चों की संख्या 28888 का अभियान चलाया जा रहा है।


जिसका उद्घाटन नगरीय प्रा0 स्वा0 केन्द्र कैंप के अंतर्गत जगदीश शरण इंटर कॉलेज में डॉ. राम प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ एवं डॉ. प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा किया गया। उद्घाटन के समय डॉ. अतुल कुमार, उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. अश्वनी कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, कैंट तथा सभी पार्टनर्स उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने बच्चों को टीकाकरण से लाभ के बारे में बताया एवं टीकाकरण कराने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि उक्त एमआर कैम्पेन दिनांक 18 अगस्त, 21 अगस्त, 22 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त एवं 27, 28 अगस्त 2026 तक मनाया जायेगा जिसके अंतर्गत एमआर, डीपीटी एवं टीडी से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। साथ ही एचपीवी वैक्सीन की गुणवत्ता के बारे में सभी बच्चों को बताया एवं टीकाकरण हेतु प्रेरित किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here