गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली है। अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति बारह साल पूर्व अलीगढ़ के गभाना में हत्या के मामले दर्ज नामजद है। तभी से यह फरार चल रहा था।
इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिग के दौरान ललियाना - जड़ोदा तिराहे पर एक संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नौशाद पुते महंदी ग्राम ललियाना बताया। पुलिस द्वारा इसके संबंध में बताया गया कि वर्ष 2014 में नौशाद के खिलाफ अलीगढ़ के गभाना थाना में हत्या के मामला दर्ज है। तभी से यह फरार चल रहा था। इसी के साथ इसपर एक हजार का ईनाम बताया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय जी पेश किया है।

No comments:
Post a Comment