Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 18, 2026

स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल के अंतिम दिन 98 खिलाड़ी पहुंचे


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में प्रदेश के 18 मंडल के सभी जिलों में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को ट्रायल के अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग में अंतिम दिन 98 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें पुरुष अंडर 19 में दो टीम और महिला अंडर 17 में एक टीम का चयन ट्रायल मैच के लिए किया गया।


टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में अंडर 14 से लेकर अंडर 19 तक और महिला वर्ग में अंडर 17 और अंडर 19 की टीम शामिल होंगी। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदेश से आठ टीम हिस्सा लेंगी। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रुहेलखंड, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाईगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स टीम होंगी। इनमें एक टीम वेस्ट यूपी मेरठ और सहारनपुर मंडल से चयनित होगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में पुरुष वर्ग में टीम बनेगी। इसके अलावा महिला वर्ग में अंडर 19 और अंडर 17 में टीम बनेगी। अभी तक सभी वर्ग में हुए ट्रायल में 650 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। इसमें अंडर 14 से लेकर अंडर 17 पुरुष वर्ग में ट्रायल मैच के लिए दस टीम बनाई जा चुकी हैं। अब मंगलवार को हुए ट्रायल के बाद अंडर 19 पुरुष वर्ग में भी दो टीम बनाई गई। इ सके अलावा महिला वर्ग में अंडर 17 में एक टीम बनाई गई। अब ट्रायल मैच के बाद सभी वर्ग में वेस्ट यूपी की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली, चयनकर्ता पंकज भारद्वाज, अहमदुल्ला, राजा, नीरज आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here