नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर, मेरठ की यूकेजी कक्षा की होनहार छात्रा वेदांशी काजला ने 16 अगस्त 2026 को आयोजित चिकुबुकाई एनसीआर ओपन कराटे कप एवं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और ट्रॉफी जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें वेदांशी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वेदांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के आचार्यों और अभिभावकों ने छात्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। वेदांशी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

No comments:
Post a Comment