नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हापुड़ रोड बिजलीघर से जुड़े
जैदी फार्म क्षेत्र में मनमाने तरीके से की जा रही बिजली की रोस्टिंग को लेकर भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा, उप्र कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब ने प्रबन्धक निदेशक
को पत्र लिखा है।
काज़ी शादाब ने कहा कि जैदी फार्म
क्षेत्र की लाइट की स्थिति अत्यंत खराब है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, मेरठ
में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई का निर्देश है, परन्तु हापुड़ रोड बिजलीघर के कर्मचारियों
द्वारा मनमानी कर गर्मी के दिनों में भी रोस्टिंग व फाल्ट के नाम पर पूरे-पूरे दिन
बिजली सप्लाई बन्द कर दी जाती है। शिकायत करने के बावजूद बिजली घर के कर्मियों द्वारा
कोई सुनवाई नहीं की जाती है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पूरे-पूरे दिन बिजली न आने
के कारण क्षेत्र के लोगों को पानी भी नहीं मिल पाता है, इस कारण से क्षेत्र के उपभोक्ताओं
का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। दोषी विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी
कार्यवाही होनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment