Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

आजादी हमारा गौरव है और राष्ट्रसेवा हमारा संकल्प—रमेश मेंदोला

 • राष्ट्रप्रेम के साथ प्रतिभाओं और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, नंदानगर, इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प ही राष्ट्र की प्रगति की मज़बूत नींव है । उन्होंने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जनप्रतिनिधि चंदू राव शिंदे ने कहा कि युवा स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।


प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ बताते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का सन्देश दिया।

 महाविद्यालय में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बाऊ पटेल, डॉ. अंजलि पाल, डॉ. साधना सचदेवा एवं कार्यालय सहयोगी गिरीश श्रीवांश को सम्मानित किया गया। साथ ही विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा खेल क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

        

इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सैनिटरी पैड वितरित किए गए। सहज योग संस्थान, इंदौर द्वारा महाविद्यालय को वाटर कूलर भी प्रदान किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रगति जैन एवं डॉ. प्रियंका ढलवानी ने किया तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here