Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 11, 2026

39वें कांवड़ सेवा शिविर का ठंडाई वितरण के साथ भव्य समापन, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की सेवा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्री हनुमान मंदिर गढ़ी के तत्वावधान में औघड़नाथ मंदिर के सामने साइकिल स्टैंड परिसर में आयोजित चार दिवसीय 39वें कांवड़ सेवा शिविर का सोमवार को श्रद्धा और सेवाभाव के साथ समापन हो गया।

समापन अवसर पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों को अपने हाथों से ठंडाई वितरित की। उन्होंने सेवा शिविर के संयोजक दिनेश गोयल, गौरव गोयल एवं पूरे गोयल परिवार के 39 वर्षों से लगातार चल रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

चार दिन तक चली अनवरत सेवा
दिनेश गोयल एवं गौरव गोयल के संयोजन में आयोजित इस शिविर में चार दिनों तक कांवड़ यात्रियों के लिए नाश्ता, भोजन, चाय, प्रसाद, शीतल पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोग-प्रसाद ग्रहण किया और व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शिविर के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाधिकारी, एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिविर में पहुंचकर सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नीरज मित्तल, पं. संजय त्रिपाठी, पुनीत चड्ढा, राजेश, जयप्रकाश अग्रवाल (बिल्डर) सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों दिनेश गोयल और गौरव गोयल ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों, सहयोगियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा परंपरा आगे भी इसी श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी रहेगी। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिविर का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here