नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रंजीत होटल में 16 वर्षीय किशोरी को ले जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोप है कि घंटाघर निवासी फरदीन नाम का युवक नाबालिग किशोरी को लेकर होटल पहुंचा था। घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल पर पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में बिना वैध पहचान पत्र के कमरा दिया गया और इस तरह की गतिविधियों पर पहले से रोक नहीं लगाई गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि -
1. आरोपी पर POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो
2. होटल के रजिस्टर, CCTV फुटेज की जांच हो
3. नियमों का उल्लंघन मिलने पर होटल का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई हो
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त करने और होटल प्रबंधन से पूछताछ की बात कही है। मामले की विस्तृत जांच सदर बाजार पुलिस कर रही है।
नोट: यह मामला संवेदनशील और जांच के अधीन है। पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही सभी तथ्यों की पुष्टि होगी।
No comments:
Post a Comment