Breaking

Your Ads Here

Monday, August 10, 2026

सीओ ब्रह्मपुरी का घेराव कर शोषित क्रांति दल ने किया हंगामा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार के नेतृत्व में सोमवार को थाना टीपी नगर प्रभारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। घेराव करीब पौन घंटे तक चला और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।


शोषित क्रांति दल ने थाना प्रभारी टीपी नगर अरुण कुमार मिश्रा पर एससी-एसटी एक्ट में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। संगठन द्वारा सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि गत 6 अगस्त को मोहकमपुर निवासी चीकू, पवन व उनके अन्य साथियों ने दलित समाज के खिलाफ अमर्यादित, अभद्र और अश्लील टिप्पणी की थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना टीपी नगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने जानबूझकर इस मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई हैं। 


थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में एससी-एसटी एक्ट नहीं बनता है। शोषित क्रांति दल ने मांग की है कि उक्त मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएं और चारों नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न हो सके। इस दौरान रोहित अंबेडकर, आलोक वर्मा, अशोक टकसालिया, आदेश राज, हेमंत जाटव, मयंक वर्मा, अमित, अनिकेत, सूरज, नीरज, उमेश प्रजापति, सुभाष, दिनेश कुमार एडवोकेट, राहुल कुमार, मुकेश, संगीता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here