नित्य संदेश ब्यूरो
बहसूमा। कांवड़ यात्रा में आस्था की कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं, लेकिन दो
नन्ही बहनों ने जो कर दिखाया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। महज 6 साल की
उम्र में दो सगी बहनें महक और अनन्या 11 लीटर जल की कांवड़ लेकर हरिद्वार से मेरठ
तक की पैदल यात्रा पर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें करीब एक सप्ताह पहले परिवार के साथ
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थीं। छोटी उम्र और छोटा कद, कंधे
पर बड़ी कांवड़, लेकिन चेहरे पर बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और मम्मी-पापा
की लंबी उम्र की कामना। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें यह कांवड़ अपने माता-पिता
की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए लेकर आ रही हैं। पैदल चलते हुए दोनों बहनें अब
मेरठ पहुंच चुकी हैं। कल दोनों बाबा औघड़दानी का जलाभिषेक करेंगी। रास्ते में जो
भी इन नन्ही कांवड़ियों को देख रहा है, वह रुक कर इनका हौसला बढ़ा रहा है। शिव
भक्तों में इन दोनों बहनों की तस्वीर और वीडियो तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।
इतनी कम उम्र में कांवड़ यात्रा का यह जज्बा वाकई में आस्था, संस्कार और परिवार के
प्रति प्रेम की अनोखी मिसाल है।

No comments:
Post a Comment