Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन संपन्न

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) सम्मेलन का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न समितियों द्वारा दो दिनों तक विचार-विमर्श, प्रस्तावों एवं निष्कर्षों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 


सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी), संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वीमेन), सोशल मीडिया एथिक्स कमीशन, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल तथा डिज़्नी प्रिंसेसेज़ समिति सहित समसामयिक एवं रचनात्मक विषयों पर मंथन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रभावी तार्किक चिंतन, कूटनीतिक कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। हिंदी क्लब प्रभारी दिवनीत कौर ने सभी समितियों के परिणाम घोषित किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया गया। 


प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समितियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।देते हुए कहा कि ऐसे उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं वैश्विक समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here