Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 9, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली : हजारों युवा पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल; ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकते नजर आए

• टंट्या भील चौराहे पर समाजजनों ने टंट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली निकाली जा रही है। जुलूस में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए हैं। आदिवासी वेशभूषा में सजे युवा पारंपरिक अंदाज में शामिल होकर अपनी संस्कृति और एकता का संदेश दे रहे हैं।

जुलूस सुबह 6 बजे लालबाग परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद यह कलेक्टोरेट चौराहा, पलसीकर चौराहा, सोनकर धर्मशाला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, टावर चौराहा होते हुए आगे बढ़ रहा है। फिलहाल जुलूस टावर चौराहे तक पहुंच चुका है। यहां से यह भंवरकुआं चौराहा होते हुए राजीव गांधी चौराहे पर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।

रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे थे युवक युवती। हाथों में झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ युवा उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समाज की एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। जुलूस के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार डायवर्सन लागू रहेगा। यातायात के दबाव के आधार पर व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

राजीव गांधी चौराहा, आईटी पार्क चौराहा, चोइथराम चौराहा, महू नाका चौराहा, कलेक्टोरेट चौराहा, मोती तबेला चौराहा, बियाबानी चौराहा, हरसिद्धि चौराहा, कलाकुली मस्जिद और राऊजी बाजार क्षेत्र में यातायात डायवर्ट किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here