नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्रांतिकारी धरती मेरठ के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी द्वारा मेरठ के अल्पसंख्यक समाज को सम्मान देते हुए कुंवर बासित अली जी को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
घोषणा होते ही पूरे मेरठ में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरठ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और जमकर नारेबाजी की। यह जश्न कार्यक्रम मेरठ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अंजुम निजामी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेरठ महानगर के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शादाब शाह, युसूफ कुरैशी, जीशान गाजी, शाह फैसल सैफी, आवेश अली, फैसल राणा, मोहम्मद सलीम, समीर कुरैशी, वहाबुद्दीन, महावीर, शाहनवाज कुरैशी, तनवीर अहमद, इमरान भारती सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरठ की धरती को मिला यह सम्मान पूरे अल्पसंख्यक समाज का सम्मान है।
No comments:
Post a Comment