Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

साकेत में कथित अवैध निर्माण पर MDA की चुप्पी पर सवाल, निवासियों में रोष

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित साकेत कॉलोनी में कथित अनधिकृत निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने MDA की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

मामला प्लॉट संख्या D-108/2, साकेत, मेरठ का है। शिकायत के अनुसार, यहां पहले से द्वितीय तल का निर्माण किया जा चुका है और अब तृतीय तल के निर्माण की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि यह निर्माण स्वीकृत भवन मानचित्र और भवन उपविधियों की अनदेखी कर किया जा रहा है। स्थानीय निवासी प्रो. (डॉ.) अनिल नौसरान, D-107 साकेत ने इस संबंध में मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल स्थल निरीक्षण की मांग की है।

प्रो. नौसरान ने अपने पत्र में कहा है कि यदि भवन स्वामी के पास वर्तमान और प्रस्तावित निर्माण की वैध अनुमति और स्वीकृत मानचित्र है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन यदि निर्माण अनधिकृत है या स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन करता है, तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि साकेत में इस तरह के संदिग्ध निर्माणों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। MDA कार्यालय इतना नजदीक होने के बावजूद समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई न होना प्रशासनिक निष्क्रियता को दर्शाता है।

मांगें:
1. साकेत क्षेत्र में चल रहे सभी संदिग्ध निर्माणों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाए। 
2. D-108/2 के स्वीकृत मानचित्र की जांच कर स्थल की वास्तविक स्थिति से मिलान किया जाए। 
3. नियमों का उल्लंघन मिलने पर बिना भेदभाव के वैधानिक कार्रवाई की जाए। 
4. की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को लिखित रूप में अवगत कराया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here