Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 11, 2026

उर्स में पहुंचे सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


इकराम चौधरी 
नित्य संदेश, संडीला, हरदोई। सिरहोज दरगाह शरीफ में चल रहे उर्स के मौके पर मंगलवार को लखनऊ से पहुंचे समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव वसीम अहमद वारसी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री यामीन खान की भी मौजूदगी रही। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद तालिब, आर पी यादव.लाल मोहम्मद, अकील मंसूरी, साजिद अली अंसारी, राम नरेश चौरसिया, पार्षद साफिल्लाह अंसारी, मोहम्मद खालिक, सैफ अली, अदनान खान, मोहम्मद तौसीफ खान, बबलू, ब्रजपाल सैनी और मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here