Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

किठौर पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



इकराम चौधरी

नित्य संदेश, किठौर। थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के नेतृत्व में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में किठौर थाना पुलिस ने छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोनू पुत्र तिलकराम निवासी गोविंदपुर, थाना किठौर मेरठ, इस्लाम पुत्र सब्बीर निवासी राधना, थाना किठौर मेरठ, अफरोज पुत्र मुनकाद निवासी राधना, थाना किठौर मेरठ, हसरत पुत्र इदरीश निवासी ग्राम बौंद्रा, थाना किठौर मेरठ, पारस कुमार पुत्र रविन्द्र पाल निवासी ग्राम महलवाला, थाना किठौर मेरठ तथा मेमपाल उर्फ महमपाल पुत्र खजान सिंह निवासी हसनपुर कला, थाना किठौर मेरठ को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1226/25, धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं इस्लाम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 22597/23 में धारा 504/506/323 के तहत कार्रवाई दर्ज है। अफरोज के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 139017/15 में धारा 452/323/504 के तहत मामला दर्ज बताया गया है।


इसी तरह हसरत के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 767/25 में धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पारस कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1528/22 में धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जबकि मेमपाल उर्फ महमपाल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1923/22 में धारा 498ए, 323, 506, 354 के तहत मुकदमा दर्ज है।


पुलिस ने बताया कि सभी छह अभियुक्त वारंट के चलते पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी वारंटी अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक अनिल किशोर मौर्य, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल 935 अक्षय कुमार, कांस्टेबल 3449 सुनील कुमार, कांस्टेबल 1273 अजय कुमार, रिजर्व कांस्टेबल 4380 त्रिवेंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल 3994 महर्षि बाबू तथा रिजर्व कांस्टेबल 3957 अनिल कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here